एसबीआइ शाखा में कर्मियों की कमी से परेशानी

महेशखूंट . भारतीय स्टेट बैंक शाखा में कर्मियों की कमी के कारण खाताधारी उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बैंक में जमा/निकासी करने में लोगों को घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ता है. महिला उपभोक्ताओं को भी बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. महेशखूंट स्टेट बैंक में बेलदौर,चौथम एवं गोगरी […]

महेशखूंट . भारतीय स्टेट बैंक शाखा में कर्मियों की कमी के कारण खाताधारी उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बैंक में जमा/निकासी करने में लोगों को घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ता है. महिला उपभोक्ताओं को भी बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. महेशखूंट स्टेट बैंक में बेलदौर,चौथम एवं गोगरी प्रखंड के खाताधारी रहने के कारण खाताधारियों की हमेशा भीड़ लगी रहती है. उपभोक्ताओं ने बताया कि जमा/निकासी के काउंटर की कमी के कारण भीड़ अधिक हो जाती है. जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इन लोगों ने बताया कि बैंक में जमा/निकासी का एक और काउंटर होना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >