प्रथम सिंचाई की राशि नहीं दी

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के महिनाथनगर व बेलदौर के किसानों ने डीजल अनुदान राशि की बाट जोहते हुए भारी मन से धान की कटाई भी कर ली, लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण किसानों को दी जाने वाली धान बिचड़े की प्रथम सिंचाई की राशि अबतक किसानों को नहीं मिल पायी है. इसके कारण किसानों में विभागीय […]

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के महिनाथनगर व बेलदौर के किसानों ने डीजल अनुदान राशि की बाट जोहते हुए भारी मन से धान की कटाई भी कर ली, लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण किसानों को दी जाने वाली धान बिचड़े की प्रथम सिंचाई की राशि अबतक किसानों को नहीं मिल पायी है. इसके कारण किसानों में विभागीय पदाधिकारी एवं सरकार के प्रति घोर नाराजगी है. हालांकि विभाग द्वारा आवंटित डीजल की अनुदान की राशि शेष पंचायतों में छिट पुट रुप से बांट कर किसान सलाहकारों ने अपने कार्य से इति श्री कर ली है. महज एक सिंचाई के लिए मिलने वाली 250 रुपये के लिए किसान भी कार्यालय का चक्कर लगाते लगाते अब ऊब गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >