प्रभारी के सहारे चल रहा है अलौली पीएचसी

अलौली. अलौली पीएचसी अक्तूबर माह से प्रभारी के प्रभार में ही चल रहा है. जिस कारण अस्पताल का सारा कार्य अव्यवस्था का शिकार हो चुका है. मानसी अस्पताल के प्रभारी इस अस्पताल के प्रभार में साल भर से हैं. वहीं अस्पताल के हेल्थ एजुकेटर उदय शंकर ठाकुर बीएचएम के प्रभार में है . रोगी कल्याण […]

अलौली. अलौली पीएचसी अक्तूबर माह से प्रभारी के प्रभार में ही चल रहा है. जिस कारण अस्पताल का सारा कार्य अव्यवस्था का शिकार हो चुका है. मानसी अस्पताल के प्रभारी इस अस्पताल के प्रभार में साल भर से हैं. वहीं अस्पताल के हेल्थ एजुकेटर उदय शंकर ठाकुर बीएचएम के प्रभार में है . रोगी कल्याण समिति के सदस्य सह प्रमुख देवी गंगा, भूषण सिंह ने बताया कि अस्पताल की कु व्यवस्था को लेकर कई बार निर्देश दिया गया. इतना ही नहीं कई अधिकारियों को भी इससे अवगत कराया गया. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. जिस कारण उनलोगों ने कुछ बोलना ही बंद कर दिया है. इधर सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि व्यवस्था में सुधर लाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >