दो सहायिका का चयन रद्द

खगडि़या. आंगनबाड़ी केंद्र से गायब रहने के आरोप में जिले के दो सहायिका के चयन को रद्द कर दिया गया है. डीपीओ सियाराम सिंह ने सुनवाई के उपरांत इन दोनों सहायिका की सेवा समाप्त की है. डीपीओ श्री सिंह ने बताया कि सदर प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 102 की सहायिका समीना खातून तथा बेलदौर […]

खगडि़या. आंगनबाड़ी केंद्र से गायब रहने के आरोप में जिले के दो सहायिका के चयन को रद्द कर दिया गया है. डीपीओ सियाराम सिंह ने सुनवाई के उपरांत इन दोनों सहायिका की सेवा समाप्त की है. डीपीओ श्री सिंह ने बताया कि सदर प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 102 की सहायिका समीना खातून तथा बेलदौर प्रखंड के केंद्र संख्या 81 की सहायिका काफी दिनों से केंद्र पर नहीं आ रही थी. दोनों सहायिका के खिलाफ महिला पर्यवेक्षिका/ सीडीपीओ ने रिपोर्ट की थी. जिसके बाद दोनों सेविका के विरुद्ध सुनवाई आरंभ की गयी. दोनों के जवाब असंतुष्ट पाये जाने के बाद इनके चयन को रद्द कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >