शिक्षक नियोजन कैंप का आयोजन

फोटो है 18 में कैप्सन : नियोजन कैंप में मौजूद अभ्यर्थी खगडि़या. स्थानीय जेएनकेटी इंटर विद्यालय के सभागार में मंगलवार को शिक्षक नियोजन कैंप का आयोजन किया गया. शिक्षक नियोजन कैंप में खगडि़या एवं प्रखंड निर्माण इकाई गोगरी के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया. जबकि प्रखंड नियोजन इकाई परबत्ता द्वारा शिक्षक नियोजन कैंप में हिस्सा नहीं […]

फोटो है 18 में कैप्सन : नियोजन कैंप में मौजूद अभ्यर्थी खगडि़या. स्थानीय जेएनकेटी इंटर विद्यालय के सभागार में मंगलवार को शिक्षक नियोजन कैंप का आयोजन किया गया. शिक्षक नियोजन कैंप में खगडि़या एवं प्रखंड निर्माण इकाई गोगरी के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया. जबकि प्रखंड नियोजन इकाई परबत्ता द्वारा शिक्षक नियोजन कैंप में हिस्सा नहीं लिया. गोगरी प्रखंड नियोजन इकाई में स्नातक ग्रेड के लिए हिंदी में 35 रिक्त के विरुद्ध एक भी आवेदन नहीं थे. संस्कृत में 16 के विरुद्ध एक भी नहीं थे. अंगरेजी में नौ के विरुद्ध एक भी नहीं, उर्दू में सात के विरुद्ध एक भी नहीं, गणित में 34 के विरुद्ध एक भी नहीं एवं सामाजिक विज्ञान में कोटि वार 11 रिक्ति के विरुद्ध मात्र चार अभ्यर्थियों का नियोजन किया गया. जबकि खगडि़या प्रखंड नियोजन इकाई में हिंदी के 10 रिक्ति के विरुद्ध एक भी नहीं, गणित में 13 रिक्त के विरुद्ध एक, संस्कृत में 14 के विरुद्ध एक भी नहीं, उर्दू में 22 के विरुद्ध एक भी नहीं, अंगरेजी में दो के विरुद्ध एक भी नहीं, एवं सामाजिक विज्ञान में एक के विरुद्ध एक भी अभ्यर्थी का नियोजन नहीं हुआ. इस तरह से गोगरी में चार एवं खगडि़या में एक अभ्यर्थियों का नियोजन हुआ. मौके पर शिक्षक नियोजन के नोडल पदाधिकारी नवीन कुमार, संबंधित नियोजन इकाई के सदस्य सचिव प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, खगडि़या एवं गोगरी के प्रखंड प्रमुख नियोजन कैंप में उपस्थित थे. जबकि मंगलवार को जेएनकेटी इंटर विद्यालय में ही बेसिक गे्रड के लिए नियोजन कैंप का आयोजन किया जायेगा. जिससे गोगरी एवं खगडि़या प्रखंड नियोजन इकाई हिस्सा लेगी. यह जानकारी नोडल पदाधिकारी नवीन कुमार ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >