अक्षर मेला में प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

स्वच्छ समाज का करें निर्माण : पूनमखगडि़या. प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय मथुरापुर संकुल केंद्र के प्रांगण में साक्षरता दिवस के अवसर पर अक्षर मेला का आयोजन किया गया. आयोजन का उद्घाटन सदर विधायक पूनम देवी यादव ने की. इस अवसर पर विधायक ने उपस्थित ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक होने की नसीहत दी. […]

स्वच्छ समाज का करें निर्माण : पूनमखगडि़या. प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय मथुरापुर संकुल केंद्र के प्रांगण में साक्षरता दिवस के अवसर पर अक्षर मेला का आयोजन किया गया. आयोजन का उद्घाटन सदर विधायक पूनम देवी यादव ने की. इस अवसर पर विधायक ने उपस्थित ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक होने की नसीहत दी. उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज का दर्पण है. उन्होंने कहा कि स्वच्छ समाज का निर्माण तभी संभव हैं जब हम बच्चों को शिक्षित बनायेंगे. उन्होंने कहा कि स्वच्छ रहने से बच्चों में प्रतिभा निखरती है. उन्होंने कहा कि जिस समाज में स्वच्छता होती है. वहीं शिक्षा का पदार्पण होता है. इस अवसर पर विद्यालय व ग्रामीण के द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में चयनित छात्र छात्रा एवं स्थानीय महिलाओं के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया. मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका रेणु कुमारी, सहायक संघर्ष पटेल आदि शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >