मध्य विद्यालयों को खेल सामग्री क्रय के लिए एक-एक हजार

परबत्ता. प्रखंड के सभी मध्य विद्यालयों में अब छात्र-छात्राओं के खेल के लिए विद्यालय विकास अनुदान मद की राशि से वॉलीबॉल तथा नेट खरीदने का निर्देश प्राप्त हुआ है. प्राथमिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी संजीव कुमार के पत्रांक 2128, तीन नवंबर 14 के अनुसार विद्यालय विकास अनुदान मद में प्रति […]

परबत्ता. प्रखंड के सभी मध्य विद्यालयों में अब छात्र-छात्राओं के खेल के लिए विद्यालय विकास अनुदान मद की राशि से वॉलीबॉल तथा नेट खरीदने का निर्देश प्राप्त हुआ है. प्राथमिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी संजीव कुमार के पत्रांक 2128, तीन नवंबर 14 के अनुसार विद्यालय विकास अनुदान मद में प्रति मध्य विद्यालय को प्रति वर्ष सात हजार रुपये की दर से बजटीय प्रावधान है. उक्त राशि से राज्य स्तर से प्राप्त निर्देश के अनुसार खेल सामग्री क्रय करने का प्रावधान है. पत्र में निर्देश दिया गया है कि इस मद की राशि में से अधिकतम एक हजार रुपये तक में वॉलीबॉल तथा नेट का क्रय किया जाय. आदेश का अनुपालन कर 15 नवंबर तक प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >