पेंशन शिविर में मची अफरा-तफरी

प्रतिनिधि, गोगरीप्रखंड कार्यालय प्रांगण में सोमवार को पेंशन वितरण में भीड़ के कारण मची अफरा-तफरी को पुलिस के बलबूते संभाला जा सका. वितरण के क्रम में पहले हम पहले हम के करण अचानक लाभार्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया. बिगड़ी व्यवस्था से उत्पन्न अफरा-तफरी के कारण वितरण स्थल पर पुलिस बुलाने की नौबत आ गयी. […]

प्रतिनिधि, गोगरीप्रखंड कार्यालय प्रांगण में सोमवार को पेंशन वितरण में भीड़ के कारण मची अफरा-तफरी को पुलिस के बलबूते संभाला जा सका. वितरण के क्रम में पहले हम पहले हम के करण अचानक लाभार्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया. बिगड़ी व्यवस्था से उत्पन्न अफरा-तफरी के कारण वितरण स्थल पर पुलिस बुलाने की नौबत आ गयी. बाद में थाना से एसआइ संतोष कुमार शर्मा व पुलिस बल के आने के बाद पुन: वितरण कार्य आरंभ की जा सकी.जानकारी के अनुसार सोमवार को मुश्कीपुर पंचायत के नि:शक्त, विधवा, लक्ष्मी बाई, वृद्धा पेंशन के लाभार्थियों के बीच पेंशन राशि का वितरण किया जा रहा था. जिसे लेकर काफी संख्या में लाभुकों एवं पंचायत वासियों की भीड़ जमा हो गयी. बीसीओ किसलय कृश द्वारा लाभुकों को तीन माह का पेंशन राशि वितरण किया जाने लगा. लेकिन कुव्यवस्था के कारण लाभ पाने में लाभुकों के आगे पीछे होने को लेकर संबंधित वार्ड के सदस्य आपस में भिड़ गये. जिसकी कहा-सुनी देख लाभुक भी उत्तेजित हो गये और अधिकारी को ही खरी-खोटी सुनाने लगे. स्थिति देख अधिकारी वहां से निकल गये. बाद में पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही एसआइ दल बल के साथ पहुंच कर स्थित को नियंत्रित किया और पुन: वितरण कार्य आरंभ की जा सकी. वितरण में पंचायत सचिव के अलावे पैक्स अध्यक्ष कैलाश चंद्र यादव, उपमुखिया दिवाकर चौरसिया, इम्तियाज आलम आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >