परबत्ता. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर मुहर्रम पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हुआ. इस अवसर पर मंगलवार की सुबह लोगों ने ताजिया के साथ लाठी भांज कर करतब दिखाया तथा एक ताजिया को दूसरे ताजिया से निर्धारित स्थान पर मिलाया. तेमथा, रूपौली गांव, मुजाहिदा गांव, कौआकोल गांव के लोग ताजिया के साथ एक-दूसरे से मिले और दोपहर के समय तेमथा गांव आखाड़ा पर भाईचारे के साथ मिलन हुआ. वहीं ताजिया जुलूस मेला में तब्दील हो गया. जहां लोगों ने कई तरह के खेल दिखाये और अपने-अपने कला का प्रदर्शन भी किया. इस अवसर पर मोजाहिदा गांव में बहिष्कृत हितकारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार, मकसूद आलम, सुबोध साह, मो अनवर, जदयू के पूर्व प्रदेश सचिव विंदेश्वरी प्रसाद सिंह, राजद के प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश्वर दास भी मुहर्रम में शामिल हुए. इधर शांति व्यवस्था को लेकर एसडीओ संतोष कुमार, एसडीपीओ संजय कुमार भी क्षेत्र का जायजा लेते नजर आये. वहीं सीओ शैलेंद्र कुमार, परबत्ता थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार आदि चौकस नजर आये.
लाठी भांज कर दिखाया करतब
परबत्ता. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर मुहर्रम पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हुआ. इस अवसर पर मंगलवार की सुबह लोगों ने ताजिया के साथ लाठी भांज कर करतब दिखाया तथा एक ताजिया को दूसरे ताजिया से निर्धारित स्थान पर मिलाया. तेमथा, रूपौली गांव, मुजाहिदा गांव, कौआकोल गांव के लोग ताजिया के साथ एक-दूसरे से मिले और […]
