भूमि विवाद में गोलीबारी तीन की मौत, चार घायल

परबत्ता(खगड़िया) : प्रखंड की सियादतपुर अगुवानी पंचायत अंतर्गत अगुवानी बस स्टैंड के निकट दो गुटों के बीच हुई झड़प व चलीं गोलियों में तीन लोगों की मौत हो गयी. गोलीबारी में चार लोग घायल हैं. मिली जानकारी के अनुसार, अगुवानी निवासी गिरीश सिंह ने बस स्टैंड के समीप अपना अस्थानीय आवास बनाया था. इस आवास […]

परबत्ता(खगड़िया) : प्रखंड की सियादतपुर अगुवानी पंचायत अंतर्गत अगुवानी बस स्टैंड के निकट दो गुटों के बीच हुई झड़प व चलीं गोलियों में तीन लोगों की मौत हो गयी. गोलीबारी में चार लोग घायल हैं.
मिली जानकारी के अनुसार, अगुवानी निवासी गिरीश सिंह ने बस स्टैंड के समीप अपना अस्थानीय आवास बनाया था. इस आवास पर वह अपने मवेशियों को रखते थे. गुरुवार को वह इसकी मरम्मत करा रहे थे. इस क्रम में उन्होंने बथान की उत्तर दिशा में एक फाटक खोल रखा था.
फाटक के बाहर मिट्टी का काम करने के क्रम में बगल की भूमि के दावेदार तथा उनके परिजनों से विवाद हुआ. विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट में तब्दील हो गयी और फिर गोलीबारी शुरू हो गयी. इस घटना में एक गोली अगुवानी निवासी नगीना सिंह के पेट में लग गयी, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.
दूसरी गोली उनके पुत्र नीलेश सिंह को मुंह में लगी. दूसरे पक्ष के गिरीश सिंह भी लाठी की पिटाई से गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों को इलाज के लिए भागलपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गयी. इसके अलावा गिरीश सिंह के पुत्र पवन सिंह, ललन सिंह तथा झुलन सिंह के भी घायल होने की सूचना मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >