डूबने से किशोर की मौत

खगड़िया : गंगौर ओपी क्षेत्र के तेताराबाद चंद्रपुरा के समीप बूढ़ी गंडक में डूबने से एक किशोर की मौत सोमवार की सुबह हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार शोभनी गांव निवासी कैलाश महतो का 15 वर्षीय पुत्र रवींद्र गंडक नदी में स्नान करने के लिये तेताराबाद चंद्रपुरा गया था. स्नान करने के दौरान वह गहरे […]

खगड़िया : गंगौर ओपी क्षेत्र के तेताराबाद चंद्रपुरा के समीप बूढ़ी गंडक में डूबने से एक किशोर की मौत सोमवार की सुबह हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार शोभनी गांव निवासी कैलाश महतो का 15 वर्षीय पुत्र रवींद्र गंडक नदी में स्नान करने के लिये तेताराबाद चंद्रपुरा गया था.

स्नान करने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया. जिसके कारण उसकी मौत हो गयी. थानाध्यक्ष अभिषेक ने बताया कि शव की खोज के लिये गोताखोर को लगाया गया है. लेकिन शव नहीं निकल पाया. मंगलवार को एसडीआरएफ की टीम को बुलायी जायेगी. इधर शोभनी में मृतक के घर में कोहराम मच गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >