डूबे युवकों का शव मिला

खगड़िया : बीते दो दिन पूर्व मोरकाही थाना क्षेत्र के गुदरी कोठी गांव के पास कमला नदी के उपधारा में डूबने से हुई दो युवक की मौत के बाद बुधवार को गोताखोर ने शव को नदी से बरामद कर लिया है. उल्लेखनीय है कि सोमवार की शाम गुदरी कोठी निवासी दिनेश सदा व मनीष सदा […]

खगड़िया : बीते दो दिन पूर्व मोरकाही थाना क्षेत्र के गुदरी कोठी गांव के पास कमला नदी के उपधारा में डूबने से हुई दो युवक की मौत के बाद बुधवार को गोताखोर ने शव को नदी से बरामद कर लिया है.

उल्लेखनीय है कि सोमवार की शाम गुदरी कोठी निवासी दिनेश सदा व मनीष सदा की डूबने से मौत हो गयी थी. दो दिन तक गोताखोर द्वारा शव निकालने का प्रयास किया गया. थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >