13 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बाढ़ के बीच घटनास्थल तक पहुंची पुलिस

सलारपुर गांव में 13 वर्षीय सत्यम कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिजनों के अनुसार, बाढ़ के पानी में जाने से मना करने पर किशोर ने कथित तौर पर फांसी लगा ली. पुलिस बाढ़ के बावजूद मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.

परबत्ता : परबत्ता थाना क्षेत्र के भरसो पंचायत अंतर्गत सलारपुर गांव में 13 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. मृतक की पहचान शर्मा टोला निवासी हीरा शर्मा के पुत्र सत्यम कुमार के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, बाढ़ के पानी में जाने को लेकर सत्यम को मना किया गया था. इसके बाद उसने कथित तौर पर फांसी लगा ली. हालांकि, घटना के वास्तविक कारण और परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है.

बाढ़ के बीच घटनास्थल तक पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद परबत्ता थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. क्षेत्र में बाढ़ का पानी फैला होने के कारण पुलिस टीम को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई. छोटे नाव सहित अन्य साधनों की मदद से पुलिसकर्मी गांव तक पहुंचे.

पुलिस घटना की परिस्थितियों और मौत के कारणों की जांच कर रही है. आधिकारिक जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे.

गांव में पसरा मातम

किशोर की मौत की खबर के बाद सलारपुर गांव में शोक का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश यादव और पूर्व पंचायत समिति सदस्य विजय यादव ने घटना पर दुख जताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.

घटना के मुख्य बिंदु

  • सलारपुर गांव में 13 वर्षीय किशोर की मौत.
  • मृतक की पहचान सत्यम कुमार के रूप में हुई.
  • परिजनों ने फांसी लगाने की बात कही है.
  • मौत के वास्तविक कारण की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
  • बाढ़ के कारण पुलिस को घटनास्थल तक पहुंचने में परेशानी हुई.
  • पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
  • घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पलटू झा

पलटू झा प्रिंट माध्यम में 11 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. परबत्ता (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >