खगड़िया : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुम्हरचक्की गांव में सड़क पार कर रही एक वृद्ध महिला को ट्रैक्टर ने कुचल दिया. जिससे महिला की मौत घटनास्थल पर हो गयी. जबकि ट्रैक्टर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि कुम्हरचक्की गांव निवासी स्वर्गीय महेंद्र यादव की पत्नी 60 वर्षीय सज्जन देवी सड़क पार कर रही थी. इसी दौरान गांव से ही मिट्टी गिराकर लौट रहे ट्रैक्टर ने कुचल दिया. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया.
कुम्हरचक्की में ट्रैक्टर ने वृद्ध महिला को कुचला, गयी जान
खगड़िया : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुम्हरचक्की गांव में सड़क पार कर रही एक वृद्ध महिला को ट्रैक्टर ने कुचल दिया. जिससे महिला की मौत घटनास्थल पर हो गयी. जबकि ट्रैक्टर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि कुम्हरचक्की गांव निवासी स्वर्गीय महेंद्र यादव की पत्नी 60 वर्षीय सज्जन देवी सड़क […]

शव बरामद
खगड़िया. सोमवार को गंगौर थाना ओलापुर शिवाला बूढ़ि गंडक घाट से 13 वर्षीय दिव्यांशु का शव बरामद किया गया. मालूम हो कि स्नान के दौरान बीते रविवार को उक्त बालक नदीं की पानी में डूब गया था. काफी मशक्कत के बाद भी रविवार को शव नहीं मिल पाया था. गौरतलब है कि काढ़ा गोल(कटिहार) निवासी दिव्यांशु अपने नानी घर गंगौर आया हुआ था. जो स्नान के दौरान के डूब गया.