विवाहिता के साथ दुष्कर्म

खगड़ियाः मानसी थाना क्षेत्र के बुच्च पंचायत में एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया गया. पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना मंगलवार देर शाम की है. फेनगो गांव में गय धार के समीप पीड़िता अपने घर जा रही थी. इसी बीच उसके ही […]

खगड़ियाः मानसी थाना क्षेत्र के बुच्च पंचायत में एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया गया. पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना मंगलवार देर शाम की है.

फेनगो गांव में गय धार के समीप पीड़िता अपने घर जा रही थी. इसी बीच उसके ही गांव के रहने वाले अफरोज उद्दीन ने उससे मक्के के खेत में रखे घास के बोझा को उठा देने का अनुरोध किया. अफरोज महिला से पहचान होने की बात करने लगा. इस पर महिला बोझा उठाने के लिए तैयार हो गयी. जैसे ही महिला मक्के की खेत में गयी अफरोज ने उसके साथ जबरदस्ती करना शुरू कर दिया. सुनसान इलाका होने के कारण महिला की चीख-पुकार कोई नहीं सुन पाया.

पीड़िता ने बुधवार को थाने पहुंच कर इसकी शिकायत की. थानाध्यक्ष राम उदय तिवारी ने मामला दर्ज करते हुए पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस मामले में एक व्यक्ति को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. एसपी दीपक वर्णवाल ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ खुद मॉनीटरिंग कर रहे हैं. एसडीपीओ राजीव रंजन ने बताया कि घटना स्थल पर पुलिस ने जाकर मामले की जांच की है. लोगों की वीडियोग्राफी के बीच गवाही भी ली गयी है. आरोपी के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >