फार्म के लिए उमड़ी छात्राओं की भीड़

खगड़ियाः प्रभात खबर द्वारा आयोजित होने वाली स्कॉलरशिप परीक्षा का जुनून छात्र-छात्राओं में उत्साह के साथ देखने को मिल रहा है. प्रतिदिन छात्र-छात्रएं फार्म खरीदने के लिए कार्यालय में आ रहे हैं. मंगलवार को कार्यालय में छात्र-छात्रओं की अच्छी खासी भीड़ हो गयी. उल्लेखनीय है कि प्रभात खबर मेधावी छात्र-छात्रओं के बीच परीक्षा का आयोजन […]

खगड़ियाः प्रभात खबर द्वारा आयोजित होने वाली स्कॉलरशिप परीक्षा का जुनून छात्र-छात्राओं में उत्साह के साथ देखने को मिल रहा है. प्रतिदिन छात्र-छात्रएं फार्म खरीदने के लिए कार्यालय में आ रहे हैं. मंगलवार को कार्यालय में छात्र-छात्रओं की अच्छी खासी भीड़ हो गयी. उल्लेखनीय है कि प्रभात खबर मेधावी छात्र-छात्रओं के बीच परीक्षा का आयोजन करने के बाद बच्चों को स्कॉलरशिप प्रदान करेगा.

इधर प्रभात खबर कार्यालय में छात्र-छात्राओं के भीड़ को देखते हुए फार्म भरने की तिथि बढ़ा कर 15 मई कर दी गयी है. स्कॉलरशिप लेना जिले के छात्र-छात्रओं के लिए एक सुनहरा अवसर है. इस परीक्षा में भाग लेकर गरीब बच्चे अपने भविष्य को संवार सकेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >