कुख्यात शैलेंद्र साथी के साथ गिरफ्तार

पसराहा : थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 18 मामले में आरोपित शातिर बदमाश शैलेंद्र यादव को एक साथी संग गिरफ्तार कर लिया है. थाना क्षेत्र के बसुआ निवासी कुख्यात शैलेंद्र को पीपरपांती निवासी रबिन यादव के साथ पुलिस ने दबोच लिया है. मंगलवार की सुबह पसराहा थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने गुप्त […]

पसराहा : थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 18 मामले में आरोपित शातिर बदमाश शैलेंद्र यादव को एक साथी संग गिरफ्तार कर लिया है. थाना क्षेत्र के बसुआ निवासी कुख्यात शैलेंद्र को पीपरपांती निवासी रबिन यादव के साथ पुलिस ने दबोच लिया है. मंगलवार की सुबह पसराहा थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर बसुआ बांध से दोनों को धर दबोचा. शैलेंद्र यादव के खिलाफ पसराहा थाने में हत्या, रंगदारी, छिनतई, हत्या का प्रयास समेत 18 मामले दर्ज हैं.

नौ मामले में यह करीब तीन साल से फरार चल रहा था. इसके सहयोगी रबिन यादव की भी पांच मामले में पुलिस को तलाश थी. शैलेन्द्र यादव पर गोगरी मतस्यजीवी के सचिव रह चुके सुबोध सिंह पर गोली चलाने का मामला दर्ज है. वहीं हाल की घटनाओं में भारत मेला पीपरपांती में भी गोलीबारी की घटना व मारपीट का मामला दर्ज किया गया है.

जबकि जबकि रविवार की रात्रि में जलकर से मछली लूटने व मारपीट का मामला दर्ज हुआ था. जनवरी व फरवरी महीने की सभी घटनाओं समेत पांच मामले पीपरपांती निवासी रबिन यादव की तलाश थी. सर्किल नंबर एक के लिये आतंक का पर्याय बन चुके शैलेंद्र यादव की

कुख्यात शैलेंद्र साथी…
गिरफ्तारी से पसराहा पुलिस ने राहत की सांस ली है. पिछले दिनों 28 जनवरी को पीपरपांती मेला में गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस कैंप कर रही थी. गोलीबारी की घटना के गोगरी डीएसपी राजन सिन्हा व पसराहा थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने इसे चुनौती के रूप में लिया था. पसराहा पुलिस द्वारा बसुआ पीपरपांती गांव व आसपास के दियारा क्षेत्रों में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था. पसराहा थानाध्यक्ष ने बताया कि शैलेंद्र यादव व सहयोगी रविन यादव को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में खगड़िया भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >