अपहरण की कहानी बेबुनियाद: एसपी
खगड़िया : सदर अंचल के राजस्व कर्मचारी दिनेश दास का अपहरण नहीं हुआ है. अपहरण की कहानी बेबुनियाद है. एसपी मीनू कुमारी ने बताया कि 26 जनवरी को राजस्व श्री दास राज्यरानी एक्सप्रेस से खगड़िया, बेगूसराय, पटना, महाराष्ट्र होते हुए तमिलनाडू पहुंच गया. श्री दास तमिलनाडू में फैक्ट्री में नौकरी कर रहा है. उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा सूचना दी गयी थी कि राजस्व कर्मचारी लापता होने की बात आ रही है. सूचना मिलने पर नगर थाना में कांड संख्या 48/18 दर्ज किया गया. मामले की जांच की गयी. एसआईटी टीम का गठन किया गया. टेक्निकल सेल को लगाया गया.
उन्होंने बताया कि तकनीकि जांच व सीसीटीवी की जांच की गयी. खगड़िया स्टेशन पर राजस्व कर्मचारी दिनेश दास पीठ पर बैग लटका कर आराम से तैयारी के साथ जा रहा था. पटना होते हुए वह तमिलनाडू पहुंच गया. तमिलनाडू के त्रिचूर जिले में एक फैक्ट्री में दिनेश काम कर रहा है.
टावर लोकेशन से मिली जानकारी
एसपी ने बताया कि 26 जनवरी को दिनेश दास सात बजे सुबह एक नया सिम खरीदा था. उसी सिम के नये नंबर से चौथम थाना क्षेत्र के करूआ मोड़ निवासी मो फिरोज मंसूरी से दो बजे दिन में बात किया था. फिरोज ने पुलिस को बताया कि दिनेश दास द्वारा कई बार रिंग किया गया. दोपहर दो बजे वे महाराष्ट्र आने की बात कह रहे थे. लेकिन वह बिहार आ जाने की जानकारी दी. एसपी ने बताया कि राजस्व कर्मचारी दिनेश दास का टावर लोकेशन तमिलनाडू बता रहा है.
एसपी ने बताया कि राजस्व विभाग से जानकारी ली जा रही है. किस कारण से वह गायब हुआ है. उन्होंने बताया कि अंचल के कार्यों की जांच की जायेगी .पता लगाया जायेगा. उन्होंने कहा कि एसआईटी की टीम दिनेश दास के हल्का से संबंधित राशि की जांच की जा रही है.
क्या था मामला
बीते 26 जनवरी को राजस्व कर्मचारी दिनेश दास ने पत्नी नीतू को मैसेज भेज कर कहा कि खगड़िया स्टेशन के समीप कुछ लोग उनका पीछा कर रहे हैं. उनके जान को खतरा है. मैसेज मिलते ही घर वाले खगड़िया पहुंच कर अपहरण की प्राथमिकी करायी. पुलिस ने एसआईटी टीम गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी.
विभिन्न संगठनों ने किया धरना प्रदर्शन
राजस्व कर्मचारी के अपहरण किये जाने के विरोध में संघ से जुड़े कर्मियों ने समाहरणालय के समक्ष बीते 6 दिन से धरना दे रहे थे. लापता कर्मी की पत्नी आत्मदाह करने की धमकी दे रहे थे. कर्मियों द्वारा मशाल जुलूस निकाल कर विरोध प्रकट किया जा रहा था.
