लचर व्यवस्था से बरबाद हो रही है अत्याधुनिक एंबुलेंस

खगड़ियाः पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के द्वारा जिले को दिये गये एंबुलेंस बेकार पड़ा हुआ है. अत्याधुनिक सुविधा से युक्त एंबुलेंस लोगों के काम नहीं आ रहा है. जिसके कारण लोगों में आक्रोश पनपने लगा है. उल्लेखनीय है कि लाखों की लागत से पूर्व उर्वरक मंत्री रामविलास पासवान द्वारा जिले के लोगों की सुविधाओं […]

खगड़ियाः पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के द्वारा जिले को दिये गये एंबुलेंस बेकार पड़ा हुआ है. अत्याधुनिक सुविधा से युक्त एंबुलेंस लोगों के काम नहीं आ रहा है. जिसके कारण लोगों में आक्रोश पनपने लगा है.

उल्लेखनीय है कि लाखों की लागत से पूर्व उर्वरक मंत्री रामविलास पासवान द्वारा जिले के लोगों की सुविधाओं के लिए एंबुलेंस मुहैया कराया गया था. लेकिन स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था के कारण लाखों रुपये की एंबुलेंस बेकार पड़ी है.

जब से एंबुलेंस जिले के लोगों को मिला है. तब से किसी के काम में नहीं आया है. सूत्रों की माने तो मामूली गड़बड़ी के कारण एंबुलेंस बेकार पड़ा हुआ है. इस पर स्वास्थ्य प्रशासन का कोई ध्यान नहीं जा रहा है. इस बाबत पूछे जाने पर सीएस विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि वह जल्द ही संबंधित कर्मी से जानकारी लेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >