खगड़िया : बिहार सरकार द्वारा बालू विक्रय के नये नियम निर्धारित किये गये हैं. जिसमें व्यवसाइयों को जीएसटी नंबर होने के बावजूद अलग से लाइसेंस लेने की बाध्यता तय की गयी है. पूरे देश के सामने बेरोजगारी एक बड़ी चुनौती है और इस चुनौती भरे समय में व्यापार को अगर बहुत सारे नियम कानूनों से […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
खगड़िया : बिहार सरकार द्वारा बालू विक्रय के नये नियम निर्धारित किये गये हैं. जिसमें व्यवसाइयों को जीएसटी नंबर होने के बावजूद अलग से लाइसेंस लेने की बाध्यता तय की गयी है. पूरे देश के सामने बेरोजगारी एक बड़ी चुनौती है और इस चुनौती भरे समय में व्यापार को अगर बहुत सारे नियम कानूनों से बांध दिया जायेगा तो पूर्व से व्यापार कर रहे व्यापारियों पर इसकी मार पड़ेगी. नये युवा जो रोजगार न मिलने पर व्यापार की ओर उन्मुख होना चाहते होंगे वे भी व्यापार नहीं करना चाहेंगे.
इससे आने वाले दिनों में रोजगार का बड़ा संकट पैदा हो जाएगा. इस नये नियम के आने से राज्य के लाखों व्यवसायी के समक्ष रोजगार का संकट पैदा हो गया है. बालू व्यापारियों ने मुख्यमंत्री से मिलकर मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया.
बालू व्यवसायियों ने बैठक कर बनायी रणनीति
लघु खनिज नियमावली 2017 वापस लेने सहित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया है. मीरा ट्रेडर्स ,गौशाला रोड में जिला लघु खनिज एवं भवन निर्माण व्यवसायी संघ की एक बैठक आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता अरविन्द कुमार ने की. बैठक में सर्वसम्मति से बिहार सरकार के व्यवसाय विरोधी कानून के विरोध में खगड़िया जिला लघु खनिज एवं भवन निर्माण व्यवसायिक संघ द्वारा मुख्यमंत्री से मिलकर मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया. इस अवसर पर संघ के प्रवक्ता बिप्लव रंधीर ने कहा कि बिहार सरकार के द्वारा बालू –
गिट्टी विक्रेताओं के लिए अनुज्ञप्ति लेकर व्यवसाय करने का आदेश पारित किया गया है जिसमें बहुत सारे नियम सुलभ एवं सरल व्यवसाय के लिए अव्यवहारिक है. सरकार बैंक गारंटी इ चालान, इ लॉकिंग और जमीन की बाध्यता वाले शर्तें वापस लेना होगा. संघ के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार साह ने कहा कि यह कानून छोटे व्यवसाइयों के लिए घातक है. इससे बेरोजगारी बढ़ेगी.
मुख्यमंत्री से मिलने के लिए पांच सदस्यीय शिष्टमंडल का किया गया चयन
पवन कुमार चौरसिया ने कहा इससे छोटे व्यवसायी सड़क पर आ जायेंगे. इस अवसर पर खगड़िया जिला लघु खनिज एवं भवन निर्माण व्यवसायी संघ के पांच सदस्यीय शिष्ट मंडल का चयन मुख्यमंत्री से मिलने के लिए किया गया. इस शिष्टमंडल में संघ के संयोजक अरविन्द कुमार, उप- संयोजक राकेश कुमार, प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार साह , बिप्लव रंधीर शामिल हैं. बैठक में राकेश कुमार सिन्हा, शम्भू कुमार, अविनाश कुमार,मनोज कुमार सिंह, कृष्ण कुमार, प्रवीण कुमार, रवीश चन्द्र वर्मा, गोपाल बिहारी,सोनू खान,माधव कुमार, गजेन्द्र कुमार हिमांशु,ऋषभ कुमार,सुभाष कुमार आदि व्यवसायी मौजूद रहे.