गोगरी : आगामी छह जनवरी को गौछारी आ रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में एक हजार से अधिक पुलिस पदाधिकारी व सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे. गुरुवार को एसपी मीनू कुमारी सहित अन्य अधिकारियों के साथ गौछारी स्थित कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने के बाद भागलपुर प्रक्षेत्र के आइजी सुशील मान सिंह खोपड़े ने बताया कि सीएम की सुरक्षा के लिये चाक-चौबंद व्यवस्था रहेगी. इसके लिये एक हजार से अधिक जवान व अधिकारी को लगाया गया है. इसके अलावा डॉग स्कावयड, बम डिस्पोजल दस्ता, दंगा निरोधी बल सहित स्पेशल फोर्स भी मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात रहेंगे. बाहर से आने वाले सुरक्षाकर्मी शुक्रवार तक खगड़िया पहुंच जायेंगे. जिन्हें आगामी छह जनवरी को विभिन्न जगहों पर सुरक्षा में तैनात किया जायेगा.
सीएम की सुरक्षा में रहेंगे एक हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी : आइजी
गोगरी : आगामी छह जनवरी को गौछारी आ रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में एक हजार से अधिक पुलिस पदाधिकारी व सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे. गुरुवार को एसपी मीनू कुमारी सहित अन्य अधिकारियों के साथ गौछारी स्थित कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने के बाद भागलपुर प्रक्षेत्र के आइजी सुशील मान सिंह खोपड़े ने बताया कि […]

सड़क से आने के भी रहेंगे इंतजाम
भागलपुर प्रक्षेत्र के आइजी श्री खोपड़े ने बताया कि वैसे तो मुख्यमंत्री का खगड़िया दौरा हेलीकॉप्टर से निर्धारित है. लेकिन फिर भी सड़क मार्ग से आने की संभावना अगर बनती है तो इसके लिये भी तैयारी पूरी करने का निर्देश एसपी मीनू कुमारी को दिया गया है. उन्होंने बताया कि कुहासे के मौसम होने के कारण सुरक्षा में एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है. मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर गौछारी में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं. सीएम की सुरक्षा के लिये त्रिस्तरीय घेरा रहेगा.