महेशखूंट : नये साल के आगाज के साथ ही कड़ाके की शीतलहरी व दिन के तापमान में गिरावट ने मरीजों की परेशानी बढ़ा दी है. कड़ाके की ठंड में कोहरे के बीच मॉर्निंग वॉक से लोगों को परहेज करना चाहिए. खासकर बुजुर्ग में जहां मधुमेह व छोटे बच्चों में कोल्ड डायरिया का खतरा बढ़ जाता […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
महेशखूंट : नये साल के आगाज के साथ ही कड़ाके की शीतलहरी व दिन के तापमान में गिरावट ने मरीजों की परेशानी बढ़ा दी है. कड़ाके की ठंड में कोहरे के बीच मॉर्निंग वॉक से लोगों को परहेज करना चाहिए. खासकर बुजुर्ग में जहां मधुमेह व छोटे बच्चों में कोल्ड डायरिया का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में जहां सावधानी हटी वहां लोगों को ठंड से जुड़ी बीमारियां अपने चंगुल में फंसा लेती है. चिकित्सकों ठंड के मौसम में दिन के तापमान में गिरावट को सबसे अधिक खतरा मानते हैं.
अधिकतम तापमान में कमी के साथ ही लोगों में ठंड लगने का खतरा बढ़ा देता है. ऐसे में चिकित्सक सबसे बेहतर तरीका यही मानते है कि जितना अधिक हो सके लोगों को अपना शरीर अधिक से अधिक गर्म रखना चाहिए. खासकर इस मौसम में छोटे बच्चे को जहां बचाना चाहिए वहीं सुबह के कुहासे के कारण सुबह सवेरे मॉर्निंग वॉक से बचना चाहिए.
सूने पड़े रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व शहर की सड़कें
हाड़ कंपाने वाली ठंड के कारण रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड भी सूना-सूना नजर आ रहा है. जिन जगहों पर खड़े होने तक की जगह नहीं मिलती थी वहां इक्का-दुक्का लोग ही दिख रहे हैं. राजेन्द्र चौक, सागरमल चौ, स्टेशन चौक, पटेल चौक, बेंजामीन चौक, बलुवाही बस स्टैंड, महावीर चौक, महेशखूंट चौक, रजिस्ट्री चौक, बायपास चौक, पुराणी बस स्टैंड चौक आदि स्थानों पर गाड़ियां तो खड़ी हैं, लेकिन उसमें यात्रियों का टोटा नजर आ रहा है. अधिकांश गाड़ियां खाली चल रही हैं. दूसरी और यात्रियों से पटा रहनेवाले मानसी जंक्शन पर भी सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है. यही हाल खगड़िया स्टेशन का भी है. 35 से 40 हजार जिस जंक्शन से यात्री दैनिक आवाजाही करते थे, वहां इन दिनों बमुश्किल 10 से 15 हजार यात्री पहुंच रहे हैं. वहीं घर से बाहर तो दूर लोग बिस्तर से भी नीचे उतरने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे. पूरे दिन रजाई के नीचे भी लोग ठिठुरन महसूस करते रहे. इस कारण अधिकांश घरों में लोग अलाव जला कर सेंकते रहे. हीटर के सहारे ठंड से निजात की नाकाम कोशिश करते रहे. इस कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. लोगों की आवाजाही कम होने के कारण हमेशा जाम रहने वाला वीआईपी रोड व अगुवानी-महेशखूंट पथ खाली-खाली नजर आता रहा.
तापमान में होगी गिरावट
मौसम द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक अगले पांच दिनों तक मौसम इसी तरह रहेगा. 10 जनवरी के बाद तापमान में गिरावट कम होगी. इसके साथ ही धूप भी खिलेंगे. एक सप्ताह से लगातार तापमान में गिरावट जारी है