प्रेमी युगल सन्हौली से बरामद

खगड़िया : चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के सन्हौली गांव से पुलिस ने प्रेमी युगल को बरामद कर नवादा पुलिस को सौंप दिया. थानाध्यक्ष मुकेश झा ने बताया कि नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मुरलाचक गांव से एक युवती को लेकर फरार युवक को सन्हौली से बरामद किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि सन्हौली […]

खगड़िया : चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के सन्हौली गांव से पुलिस ने प्रेमी युगल को बरामद कर नवादा पुलिस को सौंप दिया. थानाध्यक्ष मुकेश झा ने बताया कि नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मुरलाचक गांव से एक युवती को लेकर फरार युवक को सन्हौली से बरामद किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि सन्हौली गांव निवासी भरत तांती के पुत्र विक्की उर्फ विक्रम ने मुरलाचक गांव से एक युवती को लेकर फरार हो गया. इधर, एएसआइ अखिलेश सिंह ने बताया कि बरामद प्रेमी युगल को नवादा पुलिस को सौंप दिया गया. उन्होंने बताया कि बीते 23 दिसंबर को युवती को लेकर फरार हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >