खगड़ियाः चारों विधानसभा क्षेत्र में 73 पर्दानशीं मतदान केंद्र बनाये गये हैं. जहां आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका को प्रतिनियुक्त किया गया है. इन्हीं सेविकाओं के द्वारा महिला मतदाताओं की पहचान की जायेगी.
पर्यवेक्षिका प्रतिनियुक्त
खगड़ियाः सभी प्रखंडों में एक-एक मॉडल मतदान केंद्र बनाये गये हैं. जहां मतदान में सहयोग करने हेतु महिला पर्यवेक्षिका को प्रतिनियुक्त किया गया है. जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी डीएन झा ने बताया कि सभी मॉडल केंद्र पर प्रतिनियुक्त सभी पोलिंग पार्टी ड्रेस में रहेंगे. इनके लिए अलग ड्रेस बनाये गये हैं. इन मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के बैठने के लिए कुरसी भी लगायी जायेंगी.
