एक दर्जन बैंककर्मी से डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण

खगड़ियाः जिले के एक दर्जन बैंककर्मी के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई की तलवार लटक गयी है. डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने 24 घंटे में इन सभी बैंककर्मियों से स्पष्टीकरण का जवाब देने को कहा है. मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कोसी कॉलेज में माइक्रो ऑबजर्वर के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया […]

खगड़ियाः जिले के एक दर्जन बैंककर्मी के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई की तलवार लटक गयी है. डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने 24 घंटे में इन सभी बैंककर्मियों से स्पष्टीकरण का जवाब देने को कहा है.

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कोसी कॉलेज में माइक्रो ऑबजर्वर के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. इसमें करीब 12 बैंककर्मी शामिल नहीं हुए. डीएम ने उपस्थिति पंजी की जांच की, जिसके बाद अनुपस्थित बैंककर्मी से धारा 134 व 187 के तहत जवाब मांगा है. बैकिंग उपसमाहर्ता ने बताया कि अनुपस्थित बैंककर्मियों से 24 घंटे में जवाब मांगा गया है. अगर जवाब असंतोषजनक पाया गया तो उक्त धारा में उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >