कट्टा व 22 गोलियों के साथ वारंटी गिरफ्तार

बेलदौर : थाना क्षेत्र के इतमादी पचबीघी गांव में गुप्त सूचना पर छापेमारी कर पुलिस ने एक देसी कट्टा व 22 जिंदा कारतूस के साथ अभियुक्त लाल मोहन पासवान को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार वारंटी लाल मोहन पासवान पर गांव के ही विलास पासवान के साथ मारपीट करने का मामला स्थानीय थाना में दर्ज है […]

बेलदौर : थाना क्षेत्र के इतमादी पचबीघी गांव में गुप्त सूचना पर छापेमारी कर पुलिस ने एक देसी कट्टा व 22 जिंदा कारतूस के साथ अभियुक्त लाल मोहन पासवान को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार वारंटी लाल मोहन पासवान पर गांव के ही विलास पासवान के साथ मारपीट करने का मामला स्थानीय थाना में दर्ज है और करीब नौ माह से अभियुक्त फरार चल रहा था.

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर फरार अभियुक्त लाल मोहन पासवान गांव में ही अवैध हथियार के साथ घूम रहे है के इसी सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार की देर रात को पचबीघी गांव में छापेमारी कर अभियुक्त लाल मोहन पासवान को एक देसी कट्टा एवं 22 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया.

इस दौरान पुलिस ने गांव के ही एक आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति मनोज पासवान को भी एक एयर गन के साथ पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया. थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया गिरफ्तार अभियुक्त लाल मोहन पासवान को न्यायिक हिरासत के लिए भेजा जा रहा है. जब कि पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए मनोज पासवान को वरीय अधिकारियों के आदेश के बाद मुक्त कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >