एसडीओ की पहल पर सुलझा विवाद

खगड़ियाः सदर प्रखंड के गोपी टोल गांव के मध्य विद्यालय का विवाद एसडीओ के पहल पर सुलझ गया है. एसडीओ शीर्षत कपिल अशोक ने सोमवार की देर शाम गोपी टोल गांव पहुंच कर ग्रामीणों व भूमिदाता के साथ बैठक की. मौके पर एसडीओ ने ग्रामीणों को बताया कि विद्यालय के सही तरीके से संचालन किये […]

खगड़ियाः सदर प्रखंड के गोपी टोल गांव के मध्य विद्यालय का विवाद एसडीओ के पहल पर सुलझ गया है. एसडीओ शीर्षत कपिल अशोक ने सोमवार की देर शाम गोपी टोल गांव पहुंच कर ग्रामीणों व भूमिदाता के साथ बैठक की.

मौके पर एसडीओ ने ग्रामीणों को बताया कि विद्यालय के सही तरीके से संचालन किये जाने पर पोषक क्षेत्र के बच्चों को लाभ मिलेगा. विवाद बढ़ने से बच्चों की पढ़ाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. उल्लेखनीय है कि भूमिदाता व स्कूल के शिक्षकों के बीच बराबर तनाव की स्थिति बनी रहती थी. कई बार आक्रोशित ग्रामीणों ने भूमिदाता के खिलाफ सड़क जाम भी किया था. लेकिन भूमिदाता द्वारा विद्यालय के जमीन पर अपना दावा दिखाया जा रहा था. लगातार बढ़ रहे विवाद को देख एसडीओ ने दोनों पक्ष के लोगों को बैठा कर मामला को सुलझाया. ग्रामीणों ने खुशी का इजहार किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >