धन की नहीं होगी कमी

खगड़िया/परबत्ता : कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन धनतेरस का पर्व पूरी श्रद्धा व विश्वास से मनाया जाता है. इस दिन देवी लक्ष्मी जी और धन के देवता कुबेर के पूजन की परंपरा है. इस दिन कुबेर के अलावा यमदेव को भी दीपदान किया जाता है. धन त्रयोदशी के दिन यमदेव की पूजा […]

खगड़िया/परबत्ता : कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन धनतेरस का पर्व पूरी श्रद्धा व विश्वास से मनाया जाता है. इस दिन देवी लक्ष्मी जी और धन के देवता कुबेर के पूजन की परंपरा है. इस दिन कुबेर के अलावा यमदेव को भी दीपदान किया जाता है.
धन त्रयोदशी के दिन यमदेव की पूजा करने के बाद घर के मुख्य द्वार पर दक्षिण दिशा की ओर मुख वाला दीपक पूरी रात्रि जलाना चाहिए. इस दीपक में कुछ पैसा व कौड़ी भी डाली जाती है. राशि के अनुसार खरीदारी करने पर सालों भर धन की कमी नहीं होगी.
खास बातें
मेष- इस राशि वाले जातक तांबे से निर्मित वस्तुओं की खरीदारी करें तो लाभप्रद रहेगा.
वृष- इस राशि वाले जातक चांदी से निर्मित वस्तुओं की खरीदारी करें. जैसे-चांदी का सिक्का, चम्मच, गणेश जी की मूर्ति आदि.
मिथुन- इस राशि वाले जातक शंख, मोतियों की माला, मछली घर और भगवान विष्णु की मूर्ति खरीद सकते है.
कर्क- इस राशि वाले जातक, झालों तथा पहाड़ों वाली सीनरी, सजावट से संबंधित वस्तु, मैरून रंग के पर्दे, बेडसीट, डिनर सेट आदि खरीद सकते है.
सिंह- इस राशि वाले जातक सोने से निर्मित वस्तुओं की खरीदारी कर सकते है.
कन्या- इस राशि वाले जातक इलेक्ट्रानिक वस्तुओं की खरीदारी कर सकते है. जैसे-मोबाइल, लेपटॉप, टीवी, फ्रिज, एसी और मिक्सी आदि.
तुला- इस राशि वाले जातक कृत्रिम ज्वेलरी, दुर्गा जी की मूर्ति और सभी प्रकार के वाहनों की खरीदारी कर सकते है.
वृश्चिक- इस राशि वाले जातक पीतल से निर्मित वस्तुओं की खरीदारी कर सकते है.
धुन- इस राशि वाले जातक लाल रंग के गुलदस्ते खरीदारी कर सकते है.
मकर- इस राशि वाली महिलाएं चांदी से निर्मित वे वस्तुएं जो पैरों में पहनने वाली हो. इस राशि वाले पुरुष एक नारियल खरीद सकते है.
कुम्भ- इस राशि वाले जातक हनुमान जी की पंचमुखी की मूर्ति, बांस का पौधा और संगीत से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी कर सकते है.
मीन- इस राशि वाले जातक चांदी के सिक्के, घड़ी, पेन खरीद सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >