मिठाइयों से लेकर बर्तन तक हर जगह नये आइटम की धूम

खगड़िया : जिले में हर तरफ दीपावली की तैयारी दिख रही है. ऐसे में सबसे अधिक हलचल मार्केट में है. दीपावली को लेकर इस बार बाजार में जबर्दस्त तैयारी है. एक तरफ खरीदारी को लेकर लोग जितने उत्साहित दिख रहे है. दूसरी तरफ व्यवसायी भी बाजार की चमक को देख कर खूब उत्साहित हैं. दीपावली […]

खगड़िया : जिले में हर तरफ दीपावली की तैयारी दिख रही है. ऐसे में सबसे अधिक हलचल मार्केट में है. दीपावली को लेकर इस बार बाजार में जबर्दस्त तैयारी है.

एक तरफ खरीदारी को लेकर लोग जितने उत्साहित दिख रहे है. दूसरी तरफ व्यवसायी भी बाजार की चमक को देख कर खूब उत्साहित हैं. दीपावली पर होनेवाले हर तरह की खरीदारी को देखते हुए स्थानीय व्यवसायियों ने पिछले वर्ष की अपेक्षा से ज्यादा उम्मीद इस बार लगाये हुए हैं.

माना जाता है कि धनतेरस के एक दिन पूर्व से बाजार चहक उठता है. इस बार धनतेरस 17 अक्तूबर को है और दीपावली 19 को. इस त्योहार को यादगार बनाने के लिये लोग कई तरह के जतन कर रहे हैं. कपड़ा-लत्ता से लेकर लोग हर तरह की खरीदारी पर अपनी नजर टिकाये हुए हैं. इलेक्ट्रॉनक्सि, मिठाई, किराना, पूजा की दुकानों पर भी खूब चहल-पहल दिख रही है. वाहन आदि की खरीदारी की बुकिंग भी खूब हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >