पसराहा : मड़ैया थाना क्षेत्र के मड़ैया पसराहा सड़क स्थित छितनियां मोड़ के पास सोमवार की रात्रि में हथियार का भय दिखाकर कई राहगीरों के नकद व मोबाइल की छिनतई कर ली गयी. सूचना पाकर मड़ैया, पसराहा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से घेराबंदी करते हुए तेहाय गांव से घटना में शामिल बदमाश को गिरफ्तार […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
पसराहा : मड़ैया थाना क्षेत्र के मड़ैया पसराहा सड़क स्थित छितनियां मोड़ के पास सोमवार की रात्रि में हथियार का भय दिखाकर कई राहगीरों के नकद व मोबाइल की छिनतई कर ली गयी. सूचना पाकर मड़ैया, पसराहा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से घेराबंदी करते हुए तेहाय गांव से घटना में शामिल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार पंकज शर्मा समेत तीन बदमाशों से पुलिस पूछताछ कर रही है. इधर, परबत्ता थाना क्षेत्र के करणा निवासी रंजीत कुमार सिंह ने आवेदन देकर कहा है कि वह अपने भाई के साथ नवगछिया से अपने गांव करणा वापस लौट रहे थे. साथ में राजस्थान से आये उनके समधी भी थे. तभी मड़ैया पसराहा सड़क छितनिया मोड़ के पास चार पांच अपराधियों ने सड़क पर मकई का ठठेरा रखकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया था. ज्योंहीं उन्होंने अपना वाहन धीरे कर निकलना चाहा कि हथियार से लैस बदमाश आ धमके. सभी हथियार बंद बदमाश मेरे गाड़ी का चाभी छिनकर नीचे उतार दिया.
बदमाशों ने मोबाइल व जेब में रखी नकदी छीन लिया. साथ में उसके भाई व समधी का मोबाइल भी छीन लिया. इसी क्रम में पसराहा के तरफ से आ रही स्कार्पियों गाड़ी को रोकने की कोशिश की लेकिन वह गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा. इस घटना की जानकारी मड़ैया पुलिस को दी. इस दौरान पसराहा की तरफ से आ रहे पैदल राहगीरों से परबत्ता निवासी धीरज कुमार का भी नकद 1500 एवं मोबाईल छीन लिया गया. घटना की सूचना मिलते ही मड़ैया थानाध्यक्ष राजकुमार साह व पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचे.
पुलिस को देखते ही अपराधी भाग खड़े हुये. मड़ैया पुलिस ने घटना की जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारी को दी. इसके बाद मड़ैया व पसराहा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में तेहाय निवासी पंकज शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार अपराधी के पास से छीने गये मोबाईल व नकदी बरामद किया गया.
साथ ही पंकज के निशानदेही पर दो और बदमाशों को दबोच लिया गया. इधर मड़ैया थानाध्यक्ष श्री साह ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.