थाना क्षेत्र के सरैया गांव में पांव फिसलने के कारण दो वर्षीय बच्चा पानी भरे गड्ढे में गिर गया जहां उसकी मौत हो गयी.
चौथम : थाना क्षेत्र के सरैया गांव में शनिवार की सुबह गड्ढे के पानी में डूबने से दो वर्षीय सत्यम की मौत हो गयी. मृतक बालक सरैया गांव के बुद्धन महतो का पुत्र बताया जाता है. घटना बाद गांव में मातम का माहौल है. बताया जाता है कि पड़ोस के घर से सत्यम अकेले अपने घर की ओर आ रहा था. रास्ते में पांव फिसलने से पानी से भरे गड्ढे में जा गिरा. गड्ढे में डूबने से उसकी मौत हो गयी. एक पड़ोस की महिला ने बच्चे के माता पिता को बेटे के डूबने की खबर दी तो उनके होश उड़ गये. तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी. खबर सुन लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गयी. बच्चे की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है.
घटना की सूचना मिलते ही चौथम थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, एएसआई श्याम मूरत सिंह घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया. वहीं मौके पर हलका राजस्व कर्मचारी विमल कुमार ने भी जानकारी ली.
