एक की मौत, चार घायल घटना. पितौंझिया ढाला के समीप पिकअप व ऑटो में टक्कर

पसराहा : थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर पितौंझिया ढाला के समीप पिकअप ने ऑटो को ठोकर मार दी. जिसके कारण ऑटो पर सवार एक यात्री की मौत हो गयी. जबकि चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना बुधवार की दोपहर की है. महेशखूंट से पसराहा की ओर जा रही ऑटो को सामने […]

पसराहा : थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर पितौंझिया ढाला के समीप पिकअप ने ऑटो को ठोकर मार दी. जिसके कारण ऑटो पर सवार एक यात्री की मौत हो गयी. जबकि चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना बुधवार की दोपहर की है. महेशखूंट से पसराहा की ओर जा रही ऑटो को सामने से आ रही पिकअप ने ठोकर मार दी. जिसके कारण ऑटो चालक सहित चार यात्री घायल हो गये.

घायल यात्रियों को पसराहा पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. जहां चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया. डाॅ पीके सिन्हा ने बताया कि भागलपुर जिले के नवगछिया थाना क्षेत्र के कदवा कचहरी टोल निवासी कृतलाल सिंह के पुत्र मुकेश सिंह तथा कटिहार जिले के कामेश्वर झा के पुत्र दिलीप कुमार झा की स्थिति गंभीर है. जबकि ऑटो चालक का इलाज निजी क्लिनिक में किया जा रहा है.
ऑटो पर सवार एक यात्री की मौत हो गयी लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पायी है. एएसआइ अखिलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि अज्ञात युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा.
परिजन के इंतजार में शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा. इधर पसराहा थानाध्यक्ष आशीष सिंह ने बताया कि पिकअप वैन के चालक को हिरासत में लिया गया है. वाहन को जब्त कर लिया गया है. मालूम हो कि पसराहा थाना क्षेत्र के पितौंझिया ढाला पर प्राय: दुर्घटना होती रहती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >