स्कूलों में बच्चों ने ली शपथ

पसराहा : विभिन्न स्कूलों में बाल विवाह एवं दहेज प्रथा को मिटाने का संकल्प लिया गया. महद्दीपुर के इआइओ पब्लिक स्कूल के प्राचार्य रंजन कुमार ने सैकड़ों बच्चों व शिक्षकों को शपथ दिलायी. वहीं महद्दीपुर के पंचायत सरकार भवन में पंचायत सेवक जवाहर सिंह, मुखिया सुभद्रा देवी ने पंचों, वार्ड सदस्यों को शपथ दिलायी. इस […]

पसराहा : विभिन्न स्कूलों में बाल विवाह एवं दहेज प्रथा को मिटाने का संकल्प लिया गया. महद्दीपुर के इआइओ पब्लिक स्कूल के प्राचार्य रंजन कुमार ने सैकड़ों बच्चों व शिक्षकों को शपथ दिलायी. वहीं महद्दीपुर के पंचायत सरकार भवन में पंचायत सेवक जवाहर सिंह, मुखिया सुभद्रा देवी ने पंचों, वार्ड सदस्यों को शपथ दिलायी.

इस अवसर पर 700 लोगों को स्वच्छता,बाल विवाह और दहेज प्रथा खत्म करने का संकल्प लिया. इस अवसर पर महद्दीपुर पंचायत के झंझरा में में पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष रामानुज चौधरी के द्वारा महादलित परिवार के बच्चों के बीच कलम और कापी का वितरण किया गया. इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता रोहिन कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख नागेश्वर मेहता, मनोज सिंह, राजेंद्र सिंह,गजेंद्र सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे.

परबत्ता प्रतिनिधि के अनुसार गांधी जयंती के अवसर पर बीडीओ डा कुन्दन कुमार ने प्रखंड के कर्मी, स्वच्छता दूत, साक्षरता कर्मी, आंगनबाड़ी सेविका सहायिका सहित सभी कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया. मौके पर प्रखंड के दर्जनों कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >