धन के बल पर पीएम बनना चाहते हैं नमो

खगड़ियाः इस बार के लोकसभा चुनाव में धन का प्रयोग बढ़ गया है. ऐसा लग रहा है कि यह लोक तंत्र के लिए बड़ खतरा बनता जा रहा है. इसे रोकना होगा. कैसे रोकना है यह बात जनता जानती है. धन के बल पर नमो के प्रधानमंत्री बनने के सपने को कभी पूरा नहीं किया […]

खगड़ियाः इस बार के लोकसभा चुनाव में धन का प्रयोग बढ़ गया है. ऐसा लग रहा है कि यह लोक तंत्र के लिए बड़ खतरा बनता जा रहा है. इसे रोकना होगा. कैसे रोकना है यह बात जनता जानती है. धन के बल पर नमो के प्रधानमंत्री बनने के सपने को कभी पूरा नहीं किया जा सकता है. बिहार का विकास तब भी हो रहा था जब जदयू के साथ भाजपा का गंठबंधन था.

गंठबंधन टूटने के बाद भाजपा को बिहार का विकास दिखना बंद हो गया और अब चारों तरफ विनाश ही नजर आ रहा है. जदयू सांसद दिनेश चंद्र यादव के नामांकन के बाद खगड़िया के जेएनकेटी मैदान में सभा को संबोधित करते हुए जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ट नारायण सिंह ने उक्त बातें कही. उन्होंने कहा कि उन्हें आज भी याद है सुशील मोदी मुंबई में भाषण दे रहे थे. वहां उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा था कि बिहार इसलिए तेजी से विकास कर रहा है क्योंकि वहां के मुख्यमंत्री विजनरी हैं. भविष्य को देखते हैं. अब उन्हें बिहार का विकास ही दिखना बंद हो गया. ऐसा इसलिए है क्योंकि उन लोगों को सत्ता सुख जो मिलना बंद हो गया. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जदयू के कार्यक्रम में भाग नहीं लेने वाले खगड़िया विधायक पर जल्द ही कार्रवाई की जायेगी.

राजद का जनाधार खत्म

वहीं सभा को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि राजद का जनाधार बिहार में खत्म हो चुका है.इसलिए उन्होंने बिहार में विकास करनेवाले को अपना समर्थन दिया. जनाधार को बचाने के लिए राजद अब गुंडों का सहारा ले रही है. गुंडे राजद को कितना वोट दिला पायेंगे यह तो समय ही बतायेगा. सभा को सीपीआइ के पूर्व विधायक सत्य नारायण सिंह, सीपीआइ के जिला मंत्री प्रभाकर प्रसाद सिंह, जदयू विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल, रामचंद्र सदा सिमरी बख्तियारपुर डॉ अरूण कुमार यादव, विधान परिषद सदस्य सोने लाल मेहता, प्रदेश महा सचिव अरुण यादव, अशोक सिंह, उपसभापति राज कुमार फोगला, जदयू जिलाध्यक्ष साधना देवी, महिला सेल की जिलाध्यक्ष नीलम वर्मा, पुरुषोत्तम अग्रवाल, मो साहेबउद्दीन, रुस्तम अली आदि लोग मौजूद थे. मंच संचालन जदयू के जिला प्रवक्ता अरविंद मोहन ने किया. इधर, आप के प्रत्याशी डॉ एस विवेकानंद ने भी नामांकन परचा दाखिल किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >