आवेदन मिलने पर हर हाल में प्राथमिकी दर्ज करें थानाध्यक्ष

खगड़िया : एसपी कार्यालय में शनिवार को क्राइम मीटिंग हुई. बैठक में मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश दिया. पुलिस कप्तान मीनू कुमारी ने सभी थानाध्यक्षों को मिलने वाले आवेदन पर हर हाल में प्राथमिकी दर्ज करने की हिदायत दी. जुलाई माह में जिले के विभिन्न थानों में 279 कांड प्रतिवेदित हुए. इसमें हत्या […]

खगड़िया : एसपी कार्यालय में शनिवार को क्राइम मीटिंग हुई. बैठक में मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश दिया. पुलिस कप्तान मीनू कुमारी ने सभी थानाध्यक्षों को मिलने वाले आवेदन पर हर हाल में प्राथमिकी दर्ज करने की हिदायत दी. जुलाई माह में जिले के विभिन्न थानों में 279 कांड प्रतिवेदित हुए. इसमें हत्या के 4, लूट व डकैती के एक-एक, बाइक चोरी के सात, सामान्य अपहरण 18 तथा विविध कांड शामिल हैं. बैठक में एसपी ने लूट व डकैती कांडों का खुलासा करने वाले पुलिस अधिकारी की प्रशंसा की. साथ ही शेष अभियुक्तों को सलाखों के पीछे भेजने का निर्देश दिया.

बीते माह से कम कांड अंकित होने वाले थानों के थानाध्यक्ष से एसपी ने पूछा कि कहीं ऐसा तो नहीं कि आवेदक को प्राथमिकी दर्ज करने की बजाय थाना से लौटा दिया जाता हो? उन्होंने प्रत्येक आवेदन को हर हाल में गंभीरता से लेने को कहा. साथ ही प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले को निष्पादित करने का निर्देश सभी थानाध्यक्षों को दिया.एसपी ने कहा कि जो मामला ग्राम कचहरी के अधीन आता हो उसे वहां ट्रांसफर करें. एससी/एसटी एक्ट से संबंधित कोई आवेदन थाना को प्राप्त होता है

तो गंभीर प्रकृति के कांडों के अलावा अन्य मामले एससी/एसटी थाना में स्थानांतरित करें. क्राइम मीटिंग में एसपी मीनू कुमारी ने मुख्यमंत्री सचिवालय एवं अन्य वरीय अधिकारियों से प्राप्त आवेदन पत्रों एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में की गयी शिकायतों के आवेदनों पर ससमय कार्रवाई करने का निर्देश सभी पुलिस पदाधिकारियों को दिया. मौके पर मुख्यालय डीएसपी, सदर व गोगरी एसडीपीओ सहित सभी थानाध्यक्ष मौजूद थे.

क्राइम मीटिंग में एसपी ने लूट व डकैती मामले का खुलासा करने वाले पुलिसकर्मियों की प्रशंसा की
ग्राम कचहरी से जुड़े मामले को ट्रांसफर करने का दिया निर्देश, जुलाई माह में विभिन्न थानों में हुई 279 प्राथमिकी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >