अफवाहों ने उड़ाई नींद, दरवाजे पर लटका रहे नींबू, मिर्ची

खगड़िया : जिले के अलौली थाना क्षेत्र एवं मोरकाही थाना क्षेत्र में चोटी कटने के अफवाहों का बाजार गर्म है. अलौली थाना क्षेत्र के खुटहा गांव निवासी सीतावरी सदा की 14 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी एवं बनहेर खुटहा निवासी सुरेश राम की 13 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी के सिर से एक चुटकी बाल के कटने […]

खगड़िया : जिले के अलौली थाना क्षेत्र एवं मोरकाही थाना क्षेत्र में चोटी कटने के अफवाहों का बाजार गर्म है. अलौली थाना क्षेत्र के खुटहा गांव निवासी सीतावरी सदा की 14 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी एवं बनहेर खुटहा निवासी सुरेश राम की 13 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी के सिर से एक चुटकी बाल के कटने या किसी जहरीली व नुकली जीव के बाल में सटने के कारण बाल के गिरने की खबर से अफवाहों का बाजार गर्म है. ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल व्याप्त है.

इसी तरह मोरकाही थाना क्षेत्र के पूरबी टोला माड़र में मो इब्राहिम की पत्नी लाडली परवीन के बाल कटकर गिरने से और भी दहशत हो गया. इधर खुशबू कुमारी ने बताया कि वह घर मे सोयी थी. सोकर उठने पर बगल में एक चूटकी बाल कटा रखा था. उसके बाद मुझे क्या हुआ पता नहीं, तीनो बेहोश युवती को सदर अस्तपताल मे भरती कराया गया है. उक्त युवती को देखने के लिए सदर अस्पताल में भीड़ उमड़ पड़ी.

माड़र पंचायत में चोटी कटवा के दहशत में गांव की महिलाएं अपने अपने दरवाजे पर निम का पत्ता, नींबू, मिर्ची को लटकाते नजर आ रही हैं. खासकर इतनी गर्मी में महिलाएं घर के सारे दरवाजे बंद कर दहशत में रतजगा करने को मजबूर हैं. लोग अपने अपने घरों में सुरक्षा के लिहाज से पूजा पाठ व अन्य उपाय का टोटका आजमा रहे हैं. बुधवार को माड़र गांव एक महिला के चोटी कटने की घटना को लेकर लोग और भी दहशत में हैं. पुरुष भी इस अफवाह को लेकर काफी परेशान नजर आ रहे हैं. क्षेत्र में इस तरह की घटना को लेकर चारों तरफ चर्चा हो रही है. इससे कैसे िनबटना जाए. अफवाहों के बाजार गर्म रहने से खासकर ग्रामीण क्षेत्र के अशिक्षित महिला एवं युवती अपने घरों में चोटी कटवा के डर से रतजगा करने को मजबूर है. अफवाह से बचने के लिए आम लोगों को संयम बरतने की जरूरत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >