चोटी कटने की अफवाह से युवती बेहोश

परबत्ता. प्रखंड के देवरी में बुधवार को चोटी कटवा अफवाह को लेकर स्थिति भयावह हो गयी है. देवरी निवासी कुदूस की पुत्री मुर्शिदा खातून की चोटी काटे जाने की खबर है. घटना के बाद लड़की बेहोश हो गयी, जिसे इलाज के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया. प्रभारी चिकित्सक डा पटवर्धन झा ने […]

परबत्ता. प्रखंड के देवरी में बुधवार को चोटी कटवा अफवाह को लेकर स्थिति भयावह हो गयी है. देवरी निवासी कुदूस की पुत्री मुर्शिदा खातून की चोटी काटे जाने की खबर है. घटना के बाद लड़की बेहोश हो गयी, जिसे इलाज के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया. प्रभारी चिकित्सक डा पटवर्धन झा ने लड़की का इलाज किया. वहीं इस घटना को लेकर परबत्ता प्रखंड में अफवाहों का बाजार गर्म है. पीड़िता को देखने के लिए अस्पताल में भीड़ उमड पड़ी . कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. चिकित्सकों के अनुसार महिला दहशत की वजह से बेहोश हुई थी. इस संबंध में परबत्ता बीडीओ डॉ कुंदन ने कहा कि लोगो को अफवाह से बचना चाहिए .अफवाह फैलाने वाले लोगों पर कार्रवाई होगी. प्रशासन भी इस पर नजर बनाए हुए है.

बेलदौर : प्रखंड क्षेत्र के चोढली पंचायत के लोडिया टोला में चोटी कटवा गिरोह के पहुंचने की अफवाह के बीच महिलाओं की रातों की नींद उड़ गयी है. चोटी कटवा गिरोह का सनसनीखेज कारनामा बुधवार को सामने आने के बाद चर्चा का बाजार गरम है. जानकारी के अनुसार अहले सुबह गांव के मो इरफान की 22 वर्षीय पुत्री फरजाना परवीन घर में खाना बना रही थी. इसी दौरान वह चावल का माड़ फेंकने के लिऐ चापानल पर गयी. इस दौरान युवती बेहोश होकर गिर गयी. होश आया तो उसकी चोटी कटी हुई थी. घटना की खबर इलाके में आग की तरह फैल गयी. अनहोनी की आशंका से युवती के परिजन भयभीत हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >