लोडेड पिस्टल व तीन कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

सहायक थाना क्षेत्र के सिंगल टोला कोसी फुटबॉल मैदान से पुलिस ने की गिरफ्तारी

कटिहार. सहायक थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सहायक थाना क्षेत्र के सिंगल टोला कोसी फुटबॉल मैदान से छापेमारी करते हुए एक पिस्टल व तीन कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. जबकि उनके साथ दो युवक फरार होने में कामयाब रहा. गिरफ्तार युवक अनमोल कुमार राय पिता रतन राय जो सहायक थाना क्षेत्र के ही ओटी पाड़ा का निवासी है. सहायक थाना प्रभारी अमर प्रताप को गुप्त सूचना मिली कि सिंगल टोला कोशी फुटबॉल मैदान में एक लोडेड पिस्टल के साथ तीन युवक घूम रहे है. जिसकी सूचना मिलते ही सहायक थाना प्रभारी पंकज प्रताप अपने नेतृत्व में छापेमारी करते हुए मैदान पहुंचे तो तीन में से दो युवक भागने में सफल रहा. जबकि एक युवक सहायक थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. जब उनकी तलाशी ली गयी तो उनके पास से एक पिस्टल व तीन कारतूस बरामद हुआ. पकड़ाए अनमोल के अनुसार उनके साथ दो युवक राजा झा, चिटू यादव है. जिनकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है. इस छापेमारी दल में सहायक थाना के पुलिस अवर निरीक्षक शैलेश कुमार, नवल किशोर सिंह, नित्यानंद सिंह, अमरेश कुमार पुलिस पदाधिकारी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >