घरेलू विवाद में चेहरे पर तेजाब डालकर किया जख्मी

घरेलू विवाद में चेहरे पर तेजाब डालकर किया जख्मी

कटिहार: सुजापुर पंचायत के सुजापुर गांव में घरेलू विवाद में परिवार के लोगों ने संजय प्रसाद मंडल के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया. तेजाब पड़ते ही संजय चिल्लाने लगा. लोगों ने बरारी थाना को घटना की जानकारी दी. मौके पर पहुंचे बरारी थाना अधिकारी आरपी चौधरी दलबल पीड़ित को रेफरल अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया. डॉक्टर ने कहा कि प्राथमिक उपचार किया गया है. संजय मंडल पर तेजाब फेंकने के मामले में बरारी थाना में कांड दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. बताया जाता ह्रै कि घरेलू विवाद में रिश्तेदारों द्वारा तेजाब चेहरा पर डाला गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >