बलिया बेलौन प्राणपुर विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता आफताब आलम को घर- घर झंडा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्णिया जिला का पर्यवेक्षक बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय गोकुल आश्रम में स्वागत किया. कहा, इनके आह्वान पर घर घर कांग्रेस का झंडा लगाने का काम शुरू हो गया है. इससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की वह जमीनी स्तर से जुड़ कर इस कार्यक्रम को सफल बनायेंगे. इस अभियान के तहत पार्टी पदाधिकारी, नेता, कार्यकर्ता अपने अपने घरों, गाड़ियों में झंडा लगाये. प्रदेश अध्यक्ष ने घर घर कांग्रेस का झंडा कार्यक्रम की शुरूआत की है. गोकुल आश्रम में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए उन्होंने पार्टी की विचारधारा को कांग्रेस जनों के घर घर तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की. बैठक में उन्होंने कहा की बिहार में रोजगार के अभाव में पलायन एक गंभीर समस्या बन गयी है. सरकार पलायन रोकने में असफल है. ऐसे में पलायन रोको, नौकरी दो पैदल यात्रा पटना पहुंच कर मुख्यमंत्री आवास व विधानसभा घेराव के अधिक से अधिक युवाओं को पटना पहुंचने की अपील की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
