कुरसेला. थाना क्षेत्र के बल्थी महेशपुर गांव से पन्द्रह दिनों से लापता छात्र सागर कुमार (12) को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बनारस से सकुशल बरामद कर लिया है. छात्र की बरामदगी में पुलिस व परिवार के लोगों ने योगदान निभाया. पुलिस के अनुसार लापता छात्र का लगातार लोकेशन के आधार पर बरामदगी की कार्रवाई की गयी. बनारस में छात्र से परिवार व पुलिस के अधिकारी बात करते रहे. परिवार व पुलिस ने छात्र को भरोसा में लेकर बरामदगी का कार्रवाई की. लापता छात्र के बरामद होने पर बल्थी महेशपुर गांव सहित निकट रिश्तेदारों में खुशी की लहर दौड़ गयी. पुलिस ने लापता छात्र से अचानक घर छोड़ कर जाने के वजह को लेकर पूछताछ कर जानकारी ली. घर से अचानक लापता हुए छात्र को लेकर उत्पन्न आशंकाओं पर विराम लगा दिया. जानकारी के अनुसार, छात्र ने बनारस से परिवार के लोगों से संपर्क किया था. उसी के आधार पर पुलिस व परिवार वाले उन तक बनारस पहुंच पाये. पुलिस के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी मुरादपुर पंचायत के बल्थी महेशपुर से बीते सात अप्रैल को छात्र सागर कुमार पिता कौशल यादव स्कूल से घर आकर अचानक लापता हो गया था. छात्र के लापता होने को लेकर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ हंगामा किया गया था. अचानक घर छोड़ जाने से छात्र के नादानी ने पुलिस व परिवार के लिए समस्या खड़ी कर दी थी.
बल्थी महेशपुर गांव से लापता छात्र 15वें दिन बनारस से हुआ बरामद
थाना क्षेत्र के बल्थी महेशपुर गांव से पन्द्रह दिनों से लापता छात्र सागर कुमार (12) को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बनारस से सकुशल बरामद कर लिया है.
