गड्ढे में तब्दील हुआ कजरा मैदान, खेल से वंचित हो रहे खिलाड़ी

प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में अवस्थिति कजरा खेल मैदान जिसका एक सुनहरा इतिहास रहा है.

मनसाही. प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में अवस्थिति कजरा खेल मैदान जिसका एक सुनहरा इतिहास रहा है. इस खेल मैदान में स्थानीय स्तर के साथ-साथ जिला स्तर व राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन भी हो चुका है. पर यह खेल मैदान आज अपनी बर्बादी पर आंसू बहा रहा है. सरकारी भवन निर्माण के नाम पर इस खेल मैदान का लगभग आधा हिस्सा अतिक्रमित हो चुका है. बाकी बचे हिस्से में बच्चे खेलते तो है. पर बरसात के दिनों में मैदान में गड्ढे के कारण जल जमाव हो जाता है. चूंकि जल की निकासी की व्यवस्था नहीं है. इस कारण जल के जमाव के कारण मैदान से सड़ांध आने लगती है. क्षेत्र के लोगों ने इस मैदान के सौंदर्यीकरण कर इसे फिर से खेलने योग्य बनाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >