कटिहार नगर निगम के प्रशाल भवन में रविवार को विश्व रेबीज दिवस पर जन जागरूकता कार्यक्रम हुआ. महापौर उषा देवी अग्रवाल, उप महापौर मंजूर खान व नगर आयुक्त संतोष कुमार, जिला पशुपालन विभाग के चिकित्सकों ने आमलोगों को रेबीज के विषय में जागरूक किया. नगर निगम अंतर्गत शौचालय योजना के अंतर्गत लाभुकों के बीच कार्यादेश बांटा. वितरण महापौर, उप महापौर एवं नगर आयुक्त, नगर निगम के विभिन्न वार्ड पार्षदों के उपस्थिति में किया गया. पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत लाभुकों के बीच जन जागरूकता के लिए नगर निगम के प्रशाल भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पीएम स्वनिधि योजना में अब लाभकों को लोन की राशि 10 हजार से बढ़कर 15 हजार कर दी गई है. दूसरी बार लोन की राशि को 25 हजार किया गया है. तीसरी बार 50 हजार कर दिया गया है. नगर आयुक्त ने मिशन प्रबंधक अजीत पांडेय को योजना का सुचारू ढंग से संचालन करने के लिए निर्देश दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
