180 लीटर शराब के साथ महिला, पुरुष तस्कर गिरफ्तार

180 लीटर शराब के साथ महिला, पुरुष तस्कर गिरफ्तार

कोढ़ा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मूसापुर गांव से 180 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं. पकड़े गये आरोपितों की पहचान पप्पू कुमार और अनिता देवी के रूप में की गई है. थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जिसमें दोनों तस्कर देसी शराब के साथ रंगे हाथ पकड़े गये. उनके पास से कुल 180 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई है. उन्होंने कहा कि इस मामले में मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >