पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला ने खाया जहर

कालादीरा गांव में पति-पत्नी के बीच हुए घरेलू विवाद के बाद एक विवाहिता द्वारा जहर खा लेने का मामला सामने आया है. घटना बुधवार सुबह की है. जहर खाने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया

कटिहार से रिपोर्ट,

अमदाबाद थाना क्षेत्र के कालादीरा गांव में पति-पत्नी के बीच हुए घरेलू विवाद के बाद एक विवाहिता द्वारा जहर खा लेने का मामला सामने आया है. घटना बुधवार सुबह की है. जहर खाने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जहां महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. जहां उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है. कालादीरा निवासी मुख्तार हुसैन की शादी करीब दस माह पूर्व रवनीजा प्रवीण के साथ हुई थी. बुधवार सुबह किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया. जिसके बाद आक्रोश में आकर विवाहिता ने कथित रूप से जहर खा लिया.

परिवार में मची रही अफरा-तफरी

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई. परिजनों ने बिना देर किए महिला को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. महिला की स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है. घटना के संबंध में पति मुख्तार हुसैन ने बताया कि उनकी शादी को अभी दस महीने ही हुए हैं. बुधवार सुबह किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था. जिसके बाद उनकी पत्नी ने यह कदम उठा लिया. उन्होंने कहा कि फिलहाल उनकी पत्नी की हालत में सुधार है और वह खतरे से बाहर है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >