पति की गला दबाकर हत्या करने के मामले में पत्नी व भाई गिरफ्तार

शनिवार की रात फंदे से लटका मिला था राजू का शव, परिजनों ने पत्नी व भाई पर लगाया था आरोप

हसनगंज. प्रखंड के कालसर पंचायत के महनोर चौहानटोला वार्ड संख्या दो में एक बेवफा पत्नी ने अपने देवर के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी थी. जिसको लेकर मृतक के चाचा ललित चौहान ने हसनगंज पुलिस को लिखित आवेदन दिया था. थानाध्यक्ष अनीश कुमार ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पत्नी व मृतक के छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पुरी करते हुए हत्या मामले में थाना कांड संख्या 83/2024 तहत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार देवर- भाभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. मामले को लेकर थानाध्यक्ष अनीश कुमार ने बताया कि विगत शनिवार की देर रात्रि रिंकी देवी अपने देवर श्रवण चौहान के साथ मिलकर अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दिया. साथ ही आरोपित देवर, भाभी ने अपने आप को बचाने के लिए फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने का झुठी कहानी रची थी. जबकि मृतक के चाचा ललित चौहान ने अपने भतीजे राजू चौहान को उनकी पत्नी रिंकी देवी व छोटे भाई श्रवण चौहान के द्वारा गला दबाकर हत्या करने का लिखित आवेदन हसनगंज पुलिस को दिया. मौके पर प्राप्त आवेदन व जांचोंउपरांत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारे देवर, भाभी को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए हत्या के आरोपित में देवर भाभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >