10 एकड़ से ज्यादा जमीन में लगी गेहूं की फसल में लगी आग

लाखों के नुकसान का अनुमान

प्रखंड क्षेत्र के शीतलमनी व निमोल गांव के बीच बहियार में करीब 10 एकड़ से अधिक खेतों में लगे गेहूं की फसल में अचानक आग लग गयी. गेहूं की फसल में आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. क्षेत्र के किसान अपने खेतों में लगे फसल बचाने के लिए इधर-उधर भागदौड़ करते रहे. चारों ओर अफरा- तफरी का माहौल बना रहा. जानकारी के अनुसार शीतलमनी गांव का रहने वाला जफरुल पिता अब्दुल रशीद के 13 बीघा खेत में लगी आग से गेहूं की फसल जलकर राख हो गया. जबकि समसुल हक पिता मुजाहिद ग्राम निमोल के तीन बीघा खेत में लगे गेहूं की फसल में आग लगने से जलकर राख हो गया. उक्त बहियार में इस तरह से दर्जनों लोगों के खेतों में लगे गेहूं की फसल में आग की लपटे किसानों के साल भर की मेहनत जलाकर राख कर दिया. समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >