एक सप्ताह पहले दिल्ली गया कमाने, लौटा शव

एक सप्ताह पहले दिल्ली गया कमाने, लौटा शव

आजमनगर निमौल पंचायत निवासी निशार आलम का 15 वर्षीय पुत्र सलमान एक सप्ताह पहले ही मजदूरी करने के लिए दिल्ली गया था. जहां उसकी मौत हो गयी. ग्रामीणों के अनुसार सलमान के घर की हालात ठीक नहीं थी. गरीबी से बाहर निकल कर अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहता था. वह महज़ 15 वर्ष के उम्र में ही अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए अपने घर परिवार को छोड़कर दिल्ली मेहनत मजदूरी करने चला गया. एक सप्ताह के बाद परिजनों को दिल्ली से सलमान के मौत की खबर ने परिजनों को झंझोर कर रख दिया. एक बार फिर गरीबी के कारण एक मासूम की जान गयी. उसकी मौत के कारण उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. माता- पिता ने कहा कि मेरे बेटे ने कम उम्र में ही जिम्मेदारियों को समझ लिया था. वह अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया करता था. अब हमें सहारा कौन देगा. यह कहते हुए फूट-फूट कर रोते बिलखते हुए बिहार सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >