टापू पर शिकार खेलने गये युवक की डूबने से मौत

टापू पर शिकार खेलने गये युवक की डूबने से मौत

मनिहारी मनिहारी के गुआगाछी गंगा नदी में डूबने से एक की मौत हो गयी. मनोहरपुर पंचायत के मेसाडीह वार्ड 09 निवासी हांजु हांसदा अपने साथियों के साथ गुआ गाछी किशनपुर के नदी बीच टापू पर शिकार खेलने जा रहा था. पानी टपने के क्रम में पानी में बह गया. गहरे पानी में डूबने से मौत हो गयी. काफी खोजबीन के बाद गुआगाछी किशनपुर के ही ग्रामीण गोताखोर देवेश सिंह ने कड़ी मेहनत से हांजु हांसदा के शव को पानी से खोज कर निकाला. परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था. मनोहरपुर पैक्स अध्यक्ष ललन कुमार यादव पहुंचकर शोक जताया. पैक्स अध्यक्ष ने गोताखोर देवेश सिंह उर्फ मटरू को 3100 रूपये देकर सम्मानित किये. मनिहारी थाना एसाई उदय यादव, पूर्व सरपंच राजेन्द्र सिंह, उपमुखिया बाबूल सिंह, आलोक सिंह आदि भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >