बारिश के पानी से सड़क पर जलजमाव, लोग परेशान

बारिश के पानी से सड़क पर जलजमाव, लोग परेशान

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के बस्तौल पंचायत के बस्तौल- कुरेठा मुख्य सड़क पर बारिश के पानी से जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी है. जिससे ग्रामीणों को आवागमन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. बस्तौल चौक के समीप ग्रामीणों ने बताया कि बस्तौल से कुरेठा जाने के लिए यह मुख्य सड़क है. जिस पर प्रत्येक दिन तकरीबन दस हजार ग्रामीण, बस्तौल बाजार करने तथा कुरेठा स्टेशन एवं मनसाही मनिहारी आवागमन करते हैं. बस्तौल चौक के समीप दुकानदारों के द्वारा मुख्य सड़क के जमीन को अतिक्रमण कर दुकान बनाने तथा सड़क गड्ढा में रहने के कारण जल जमाव कि समस्या उत्पन्न हो गई है. जिससे ग्रामीणों को बस्तौल से कुरेठा आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. दर्जनों ग्रामीणों ने शीघ्र जांच कर अतिक्रमण से मुक्त करने तथा जल जमाव कि समस्या से निजात दिलाने कि मांग जिला पदाधिकारी कटिहार से की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >